...

भीषण गर्मी पर CM सख्त, हर सरकारी दफ्तर के बाहर लगेगा पानी केंद्र

Jharkhand Heatwave

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा, जल संकट वाले इलाकों में तत्काल टैंकर भेजने के निर्देश

रांची: Hemant Soren ने राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करे ताकि किसी भी नागरिक को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

सार्वजनिक जगहों पर मुफ्त पानी की व्यवस्था के आदेश
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों (DC), पुलिस अधीक्षकों (SP), थाना प्रभारियों, अंचलाधिकारियों (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों और राहगीरों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जहां पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहां स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा गया है ताकि लोगों को आसानी से इसकी जानकारी मिल सके।

जल संकट वाले इलाकों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को साफ निर्देश दिया है कि जहां भी पानी की किल्लत सामने आए, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति शुरू की जाए। इसके अलावा गांव और शहरों में खराब पड़े चापाकलों की तुरंत मरम्मत कराने और वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया है।

“किसी गांव या मोहल्ले में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए”
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल संकट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत पहुंचाना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

प्रशासनिक संवेदनशीलता पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनहित को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई करनी होगी। राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए सरकार की यह पहल लोगों को राहत देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *