mela

धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

Dhanbad ACB Bribe Case

जमीन जांच के नाम पर मांग रहा था घूस, बोकारो के नया मोड़ में ट्रैप कर दबोचा गया

धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो जिले के बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मो. याकूब अंसारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस पदाधिकारी पर जमीन से जुड़े मामले की जांच के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जमीन जांच के नाम पर मांगी थी रिश्वत
एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता ने वर्ष 2009 में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में जमीन खरीदी थी। बाद में जमीन विवाद और धमकी से जुड़े मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने स्थानीय थाना, पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की जांच बालीडीह थाना में तैनात एएसआई मो. याकूब अंसारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान एएसआई ने जमीन पर जाकर जांच करने के नाम पर शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद ACB ने किया सत्यापन
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसके बाद उसने धनबाद एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। सत्यापन के बाद धनबाद एसीबी ने थाना कांड संख्या 04/2026 दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया।

shrawani mela

नया मोड़ में बिछाया गया जाल
मंगलवार को बोकारो जिले के नया मोड़ इलाके में एसीबी ने जाल बिछाया। दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एएसआई मो. याकूब अंसारी को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

happy Teacher Day

पूछताछ जारी, विभाग में मचा हड़कंप
गिरफ्तार आरोपी मो. याकूब अंसारी की उम्र 56 वर्ष बताई जा रही है। वह बालीडीह थाना में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर तैनात था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

resizone elanza

Telegram channel

भ्रष्टाचार पर सख्ती का संदेश
एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। जांच एजेंसी ने साफ संकेत दिया है कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *