दो दिन का सियासी घमासान खत्म! परिमल नाथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी, आधिकारिक घोषणा बाकी

Nathwani nomination approved

कांग्रेस की आपत्तियों के बावजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने दी राहत, राज्यसभा चुनाव का मुकाबला हुआ और दिलचस्प

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में पिछले दो दिनों से सबसे ज्यादा चर्चा में रहे निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब लगभग समाप्त होता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी दस्तावेजों और कानूनी पहलुओं की समीक्षा के बाद नाथवानी के नामांकन पत्र को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा और अंतिम पुष्टि का अभी इंतजार किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान नाथवानी के नामांकन पर तकनीकी आपत्ति दर्ज होने के बाद मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका था। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की ओर से नामांकन पत्र में नाम संबंधी विसंगतियों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

नाम को लेकर उठा था विवाद
आपत्ति में कहा गया था कि कुछ दस्तावेजों में उम्मीदवार का नाम “परिमल नाथवानी” दर्ज है, जबकि अन्य अभिलेखों में “नाथवानी परिमल” लिखा गया है। इसी आधार पर कांग्रेस ने नामांकन पत्र की वैधता पर सवाल उठाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने तत्काल निर्णय लेने के बजाय नामांकन को होल्ड पर रख दिया था और संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जांच शुरू की गई थी।

विधानसभा में गरमाई थी राजनीति
नामांकन विवाद ने जल्द ही राजनीतिक रंग ले लिया। झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस नेताओं ने नाथवानी के नामांकन को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा समर्थित नेताओं ने इसे महज तकनीकी त्रुटि बताते हुए नामांकन को वैध ठहराने की दलील दी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विधानसभा परिसर में हाई-वोल्टेज राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी भी हुई।

खुद विधानसभा पहुंचे थे नाथवानी
विवाद बढ़ने के बाद परिमल नाथवानी स्वयं विधानसभा सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार भी विधानसभा पहुंचे और पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
सूत्रों के मुताबिक, दो दिनों तक चली कानूनी और प्रशासनिक जांच के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नाथवानी के नामांकन को वैध मानते हुए मंजूरी दे दी है।

munadi live whattsapp banne.jpg

अब मुकाबला होगा त्रिकोणीय
झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। चुनावी मैदान में अब तीन प्रमुख उम्मीदवार हैं—

  • बैद्यनाथ राम (झामुमो)
  • प्रणव झा (कांग्रेस)
  • परिमल नाथवानी (निर्दलीय, भाजपा समर्थित)
resizone elanza

Telegram channel

नाथवानी के नामांकन को मंजूरी मिलने के बाद चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। राजनीतिक दल अब विधायकों के समर्थन को लेकर अपनी रणनीति तेज करने में जुट गए हैं।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हालांकि सूत्रों के हवाले से नामांकन मंजूर होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अंतिम और औपचारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है। इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *