पोस्टिंग के तीसरे दिन RPF जवान की मौत, नामकुम स्टेशन के पास मिली सिर कटी लाश

Namkum Incident

रांची: राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के पास रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान का सिर कटा शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन में की गई थी। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। जवान ड्यूटी की वर्दी में था और उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। घटनास्थल से उसका बैग भी बरामद किया गया है।

पोस्टिंग के तीसरे दिन हुई दर्दनाक मौत
रेलवे सूत्रों के अनुसार जवान ने हाल ही में नामकुम रेलवे स्टेशन में योगदान दिया था। नई पोस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना ने रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Adiwasi Mahotsav

दुर्घटना, आत्महत्या या कुछ और?
फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई, यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

happy Teacher Day

परिजनों को दी गई सूचना
रेलवे पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हालांकि आधिकारिक रूप से जवान की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल मामले में अधिक जानकारी साझा करने से बच रही है।

resizone elanza

Telegram channel

रेलवे महकमे में शोक
पोस्टिंग के महज तीन दिन बाद जवान की हुई मौत से रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे महकमे में शोक का माहौल है। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *