...

22 पदकों के साथ सरला बिरला पब्लिक स्कूल का दमदार प्रदर्शन, चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Taekwondo Championship

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने 26वीं सब-जूनियर एवं जूनियर झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में एक नई उपलब्धि हासिल की है। राज्य के 21 जिलों के लगभग 700 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 22 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक अर्जित किए।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चार खिलाड़ियों का चयन
सरला बिरला पब्लिक स्कूल की उपलब्धि को और गौरवपूर्ण बनाते हुए तन्वी वत्स, श्रेया नंदी, ऋत्विक आर्य और सिया शुक्ला ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान में उपलब्ध उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण का परिणाम बताया है।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यार्थियों में शामिल हैं – ऋषिका कुजूर (कक्षा 1), श्रेष्ठ शुक्ला (कक्षा 2), आस्था लकड़ा (कक्षा 4), वाणी भूषण (कक्षा 4), अद्विका वर्मा (कक्षा 6), तन्वी वत्स (कक्षा 8), श्रेया नंदी (कक्षा 10), ऋत्विक आर्य (कक्षा 10), सिया शुक्ला (कक्षा 11)

रजत पदक विजेता
रजत पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों में श्रद्धा लक्ष्मी (कक्षा 3), मोनाली पॉल (कक्षा 5), हर्षिता गोस्वामी (कक्षा 6), कुमार चिराग राज सिंह (कक्षा 9), आध्या लिया (कक्षा 9) शामिल रहे।

munadi live whattsapp banne.jpg

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में- गौरी राज (कक्षा 5), स्नेहल उपाध्याय (कक्षा 9), प्रतिज्ञा सिंह (कक्षा 9), अंश ठाकुर (कक्षा 10), पलक उपाध्याय (कक्षा 11) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

resizone elanza

Telegram channel

प्राचार्या ने दी बधाई
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सरला बिरला पब्लिक स्कूल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पदकों की यह शानदार सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है तथा आने वाले समय में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *