...

सैकड़ों समर्थको के साथ चंपई ने थामा भाजपा का दामन

Screenshot 2024 08 30 175951

भाजपा के अभिनंदन सह मिलना समारोह में हजारों समर्थको के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने पुत्र के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। मध्यप्रदेश के केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टाइगर अब भाजपा में शामिल हो गए है, अपनी पूरी जिंदगी आंदोलन में बीता चुके श्री सोरेन को जेएमएम में सिर्फ अपमान ही मिला है, जेएमएम में अब कुछ नही बचा है वो सिर्फ पति पत्नी की पार्टी बन कर रह गई है, श्री सोरेन ने जब दलालों पे नकेल कसने का काम किया तो वो जेएमएम की आंखों में खटकने लगे।

Screenshot 2024 08 30 175951

मौके पर असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विश्व सरमा , पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक वर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी , गीता कोड़ा, सीता कोड़ा सहित भाजपा के कई विधायक, सांसद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *