...

हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मुख्य आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Rahul Dubey Surrender

जमशेदपुर: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य नामजद आरोपियों में शामिल राहुल दुबे ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहुल दुबे ने थाना परिसर में हाथ ऊपर उठाकर फिल्मी अंदाज में सरेंडर किया। राहुल के सरेंडर को इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब उससे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तारी से पहले लगातार दबिश दे रही थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर पुलिस और एसआईटी राहुल दुबे की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच राहुल दुबे ने खुद ही बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
सरेंडर के तुरंत बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों पर पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, पुलिस राहुल दुबे से हिमांशु सिंह हत्याकांड की साजिश, घटना के दौरान उसकी भूमिका, अन्य आरोपियों से उसके संबंध और वारदात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की योजना किस स्तर पर बनाई गई थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार
हालांकि, राहुल दुबे के सरेंडर को लेकर अभी तक जमशेदपुर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम और जांच की प्रगति की जानकारी साझा कर सकती है।

munadi live whattsapp banne.jpg

अब तक 12 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
गौरतलब है कि 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही डीडी बार संचालक नीरज सिंह, बार मैनेजर समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस की कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया है। अब राहुल दुबे के सरेंडर के बाद पुलिस को मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *