Dhanbad News: छापेमारी से लौट रही हजारीबाग पुलिस टीम की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, जवान की मौत

Dhanbad Police Road Accident

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल के पास जीटी रोड पर उस समय हुआ, जब चालकुसा थाना की पुलिस टीम छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर सरकारी वाहन से वापस लौट रही थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। घायलों को तत्काल धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मैथन में छापेमारी के बाद लौट रही थी पुलिस टीम
जानकारी के अनुसार, चालकुसा थाना की पुलिस टीम किसी मामले में कार्रवाई करने के लिए धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र गई थी। छापेमारी पूरी करने के बाद टीम मंगलवार सुबह करीब चार बजे सरकारी वाहन से हजारीबाग लौट रही थी। इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल के समीप जीटी रोड पर उनका वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण कि वाहन के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद वाहन में सवार पुलिसकर्मी अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सभी पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकाला गया।

Adiwasi Mahotsav

एक जवान की मौके पर मौत
हादसे में चालकुसा थाना में पदस्थापित पुलिस जवान राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल पुलिसकर्मियों में नरेश कुमार, मनपावन ओझा और गौरव कुमार शामिल हैं। तीनों को गंभीर हालत में धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

happy Teacher Day

घायलों की हालत पर नजर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल ले रहे हैं।

resizone elanza

Telegram channel

हादसे की जांच शुरू
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरकारी वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकराया था। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *