झारखंड को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का कार्डियक अरेस्ट से निधन, परिमल नथवानी ने जताया दुख

Parimal nathwani

राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया शोक

Ranchi News: झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। 56 वर्षीय सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार तड़के गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें देर रात अचानक सीने में दर्द और तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। JMM ने भी उनके निधन को पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में नहीं बचाया जा सका
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात गिरिडीह स्थित आवास पर सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने 2019 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था और 2024 में दोबारा निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाया गया।

कई महत्वपूर्ण विभागों की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और नगर विकास एवं आवास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा मामलों से जुड़े विभागों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे JMM के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे। वे हाल के दिनों में छात्र आंदोलनों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच संवाद स्थापित करने में भी सक्रिय रहे थे।

राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया शोक
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए अपूरणीय क्षति है।

Matter
New Project 1
New Project

नथवानी ने अपने संदेश में लिखा—

resizone elanza

Telegram channel

“झारखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान द्वारकाधीश उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *