3 दिन की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमति; आज से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
पांच दिन की बैंकिंग को लेकर बनेगी हाईलेवल कमेटी
नई दिल्ली: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई अहम बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। हड़ताल टलने के बाद सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब देशभर के लाखों बैंक कर्मचारी और अधिकारी तीन दिनों की हड़ताल की तैयारी में थे।
पांच दिन की बैंकिंग को लेकर बनेगी हाईलेवल कमेटी
UFBU की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार के लिए IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय संयुक्त समिति तत्काल गठित की जाएगी। यह समिति पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े सभी विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित हितधारकों से बातचीत करेगी। इसमें बैंक ग्राहकों के हित को भी ध्यान में रखने की बात कही गई है। यानी फिलहाल पांच दिन की बैंकिंग लागू होने का फैसला नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर आगे बातचीत और समिति की प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
PLI स्कीम पर भी बातचीत का रास्ता खुला
बैठक में Scale-IV और उससे ऊपर के बैंक अधिकारियों की Performance Linked Incentive (PLI) Scheme को लेकर भी चर्चा हुई। UFBU के अनुसार, इस मामले में IBA के साथ आगे बातचीत शुरू होगी और यूनियनों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए सरकार के समक्ष संशोधन का प्रस्ताव रखने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा 8 मार्च 2024 के समझौते में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है।
क्यों होनी थी तीन दिन की हड़ताल?
बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था उनकी प्रमुख मांगों में शामिल थी। इसके अलावा पेंशन से जुड़े मुद्दे, महंगाई भत्ते की समान व्यवस्था और अन्य सेवा संबंधी मांगें भी यूनियनों के एजेंडे में रही हैं। हड़ताल की वजह से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका थी। सरकार ने भी ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने की व्यवस्था की थी।

फिलहाल बैंक ग्राहकों को राहत
सबसे बड़ी राहत आम बैंक ग्राहकों के लिए है। प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल टलने के बाद सोमवार से बैंक शाखाओं के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है। हालांकि, बैंकिंग सेवाओं की स्थिति संबंधित बैंक की स्थानीय व्यवस्था के अनुसार देखी जा सकती है।
फिलहाल हड़ताल खत्म नहीं, बल्कि स्थगित हुई है। अगर IBA और UFBU के बीच आगे की बातचीत में लंबित मुद्दों पर समाधान नहीं निकलता है, तो यूनियनों की अगली रणनीति अलग हो सकती है। अभी दोनों पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता खुला है।
Read more: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमति; आज से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं- 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमति; आज से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएंपांच दिन की बैंकिंग को लेकर बनेगी हाईलेवल कमेटी नई दिल्ली: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई अहम बैठक…
- मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की प्रतिबद्धता पर डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानितKanke Talks के ‘संवाद’ कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा ने प्रदान किया सम्मान, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर जोर रांची: शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए RKDF University, Ranchi के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित कुमार पांडेय को Kanke Talks…
- चुनाव आयोग की सफाई के बाद BJP का पलटवार, आदित्य साहू ने कांग्रेस से मांगी माफीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- SIR समेत सभी प्रमुख फैसले सर्वसम्मति से हुए, संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने का लगाया आरोप रांची: Special Intensive Revision (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग की 26 सितंबर की बैठक…
- भारत-वेस्टइंडीज मैच के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, फर्जी टिकट से बचें क्रिकेट फैंससोशल मीडिया पर सस्ते टिकट का लालच देकर ठगी की कोशिश, साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने जारी किया अलर्ट रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ रहा है। इसी बीच टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। सोशल…
- तिरिल CRPF कैंप में हवलदार की मौत, सर्विस राइफल से गोली लगने की जांचडालटनगंज निवासी भुवनेश्वर पाल तिरिल कैंप में थे पदस्थापित, घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे अधिकारी रांची: राजधानी रांची के तिरिल स्थित CRPF कैंप में एक हवलदार की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है। वह डालटनगंज के रहने वाले थे और रांची…



