राष्ट्रपति ने छह राज्यों में बदले राज्यपाल, पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के गवर्नर

braj-mohan-ram-appointed-odisha-governor

पलामू प्रमंडल से दूसरे राज्यपाल बने ब्रजमोहन राम

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया है। इस फेरबदल में झारखंड के लिए खास महत्व की नियुक्ति हुई है। पलामू के पूर्व सांसद और झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नियुक्तियों के मुताबिक, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर अब केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, दुष्यंत गौतम को सिक्किम और डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

पलामू के ब्रजमोहन राम को मिली ओडिशा की जिम्मेदारी
ब्रजमोहन राम झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। चंदवा क्षेत्र से आने वाले ब्रजमोहन राम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एकीकृत बिहार के दौर में की थी। वर्ष 1991 से 1995 तक वह बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। वर्ष **1996 में पलामू संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद ब्रजमोहन राम ने पलामू लोकसभा सीट का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व किया। वह 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में सांसद चुने गए।

WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.45.54 AM
Adiwasi Mahotsav

विधानसभा से लोकसभा तक लंबा राजनीतिक सफर
ब्रजमोहन राम का राजनीतिक सफर विधानसभा से लेकर लोकसभा तक रहा है। पलामू क्षेत्र की राजनीति में उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत ने राष्ट्रीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ को भी दर्शाया। 1 जनवरी 1958 को जन्मे ब्रजमोहन राम अब राज्यपाल के रूप में संवैधानिक जिम्मेदारी संभालेंगे। ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलने के साथ उनके राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय शुरू होगा।

happy Teacher Day

पलामू प्रमंडल से दूसरे राज्यपाल बने ब्रजमोहन राम
ब्रजमोहन राम की नियुक्ति पलामू के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह पलामू प्रमंडल से राज्यपाल बनने वाले दूसरे नेता हैं। उनसे पहले पलामू के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण सिंह विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में ब्रजमोहन राम की नियुक्ति को पलामू क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

resizone elanza

Telegram channel

छह राज्यों में राज्यपालों का फेरबदल
राष्ट्रपति की ओर से किए गए इस फेरबदल के तहत छह राज्यों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

  • ओडिशा: ब्रजमोहन राम
  • तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
  • केरल: ओम माथुर
  • कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
  • सिक्किम: दुष्यंत गौतम
  • उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन

इन सभी नियुक्तियों के प्रभावी होने की तारीख संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तारीख होगी। ब्रजमोहन राम की ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से झारखंड, खासकर पलामू क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

Read more: राष्ट्रपति ने छह राज्यों में बदले राज्यपाल, पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के गवर्नर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *