CBSE अधिकारी राजीव शर्मा बोले- झारखंड में लोग जागरूक हैं, यह यहां की शिक्षा व्यवस्था की देन

Rajiv Kumar Sharm

सहोदया कॉम्प्लेक्स शिक्षा को नई दिशा देने में जुटा : परमजीत कौर

Ranchi News: झारखंड में लोगों की जागरूकता के पीछे राज्य की शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसका श्रेय यहां शिक्षा का नेतृत्व कर रहे प्राचार्यों और शिक्षकों को जाता है। यह बात CBSE के क्षेत्रीय अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने कही। वे मंगलवार को रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स की ओर से कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स से जुड़े CBSE विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर
CBSE क्षेत्रीय अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने CBSE से संबद्ध विद्यालयों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के लक्ष्यों और अन्य शैक्षणिक कार्यों को समयबद्ध तरीके से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की भूमिका केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों के समग्र विकास और समाज में जागरूकता बढ़ाने में भी शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े प्राचार्यों और शैक्षिक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में लोगों की जागरूकता के पीछे शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण योगदान है।

सहोदया कॉम्प्लेक्स शिक्षा को नई दिशा देने में जुटा : परमजीत कौर
कार्यक्रम की शुरुआत में कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने राजीव कुमार शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स से जुड़े विद्यालय अपने शैक्षणिक क्रियाकलापों, नवाचारों के प्रयोग और आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। परमजीत कौर ने कहा कि राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश से सहोदया कॉम्प्लेक्स के शैक्षणिक कार्यों को और बेहतर स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

Adiwasi Mahotsav

‘Rising Together’ की भावना से आगे बढ़ रहा रांची सहोदया
रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष सह केरली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई ने कहा कि Rising Together की भावना के साथ रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स विद्यार्थियों के समग्र विकास और बेहतर शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विद्यालयों के बीच अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स की ओर से राजीव कुमार शर्मा को स्मृति चिह्न और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

happy Teacher Day

50 से अधिक CBSE स्कूलों के प्राचार्य रहे मौजूद
अभिनंदन समारोह में रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स की सचिव पारोमिता साहा, ट्रेजरर शालिनी विजय, डॉ. मनोहर लाल, समिता सिन्हा, डॉ. कैप्टन सुमित कौर समेत CBSE से संबंधित 50 से अधिक विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा दीक्षित ने किया। समारोह के दौरान शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, आपसी सहयोग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर भी शैक्षणिक नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा हुई।

Read more: CBSE अधिकारी राजीव शर्मा बोले- झारखंड में लोग जागरूक हैं, यह यहां की शिक्षा व्यवस्था की देन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *