रांची के हुंडरू में रावण दहन उत्सव, आतिशबाजी के बीच उमड़ा हजारों का जनसैलाब
केशव महतो कमलेश समेत अतिथियों ने किया रावण दहन
रांची: राजधानी रांची के हुंडरू एयरपोर्ट रोड स्थित छठ तालाब मैदान में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन उत्सव का आयोजन किया गया। रावण दहन समिति, हुंडरू के तत्वावधान में श्री शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ‘जय श्री राम’ के जयघोष के बीच पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ समिति के मुख्य संरक्षक विनय सिन्हा उर्फ दीपू, झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष गौरव सिंह और यशवानी सहाय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आतिशबाजी के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
रावण दहन उत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश ने विशेष पटाखा छोड़कर की। इसके बाद आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। आकर्षक आतिशबाजी को देखने के लिए मैदान में मौजूद लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। परिवारों, युवाओं और बच्चों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर मेले जैसा माहौल बना रहा।
केशव महतो कमलेश समेत अतिथियों ने किया रावण दहन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश, मुख्य संरक्षक विनय सिन्हा उर्फ दीपू, विशिष्ट अतिथि गौरव सिंह और यशवानी सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच तीर चलाकर रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। रावण का पुतला जलते ही मैदान जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व अहंकार और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। रावण दहन की परंपरा लोगों को सत्य, सदाचार और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
समिति के सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में रावण दहन समिति, हुंडरू के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष विश्वा मिंज, उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू और रामा साहू, कोषाध्यक्ष आनंद गोप तथा सचिव सीताराम साहू, छोटे साहू और संजय कुमार आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय रहे। इसके अलावा संरक्षक मंडल के सदस्य सुरेश साहू, महाबीर साहू, गुड्डू गोप, सनी साहू, मनोहर साहू, दशरथ साहू, कृष्णा गोप, राजू साहू, रामरंजीत साहू, गौरी साहू, राजेश कच्छप, छटकू साहू, सोहराई साहू, संतोष गोप और रामा साहू ने भी आयोजन में योगदान दिया। सक्रिय सदस्यों रोहन कुमार, आयुष कुमार, विशाल साहू, रंजित साहू, मंटू साहू और राहुल साहू सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।

बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
हुंडरू एयरपोर्ट रोड पर आयोजित रावण दहन उत्सव ने विजयादशमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को उत्सवी स्वरूप दिया। भगवान श्रीराम के जयघोष और रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ हुआ।
- रांची के हुंडरू में रावण दहन उत्सव, आतिशबाजी के बीच उमड़ा हजारों का जनसैलाबकेशव महतो कमलेश समेत अतिथियों ने किया रावण दहन रांची: राजधानी रांची के हुंडरू एयरपोर्ट रोड स्थित छठ तालाब मैदान में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन उत्सव का आयोजन किया गया। रावण दहन समिति, हुंडरू के तत्वावधान में श्री शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल…
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर झारखंड अलर्ट, 14 हजार जवान तैनात; CCTV और फेस रिकग्निशन से निगरानीआपात स्थिति के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार, पुलिस और प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग रांची: दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर झारखंड पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राज्यभर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को संपन्न कराने के लिए करीब 14 हजार पुलिसकर्मियों…
- पुलिस संस्मरण दिवस पर रांची में शहीद जवानों को नमन, देशभर के 154 पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलिशहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, शहादत को याद रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि रांची: देश की सुरक्षा और आम लोगों की रक्षा करते हुए कर्तव्य की राह में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया…
- रांची में मां दुर्गा की विदाई पर गूंजा सिंदूर खेला, छह प्रमुख मंदिरों में महिलाओं ने निभाई बंगाली परंपरारांची: मां दुर्गा की विदाई के अवसर पर बुधवार को राजधानी रांची के छह प्रमुख पूजा स्थलों और मंदिरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। बंगाली परंपरा से जुड़े इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सुख-समृद्धि,…
- खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल पर धारदार हथियार से हमला, फादर बेनी एक्का घायलस्टाफ रूम में घुसकर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का पर अज्ञात अपराधियों ने स्कूल के स्टाफ रूम में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फादर बेनी एक्का घायल…


