मांदर की थाप पर झूमे नितिन नबीन, झारखंड BJP कार्यसमिति में दिखा पारंपरिक स्वागत का रंग
चंदन टीका, आरती और ‘जोहार’ गमछे से नेताओं का स्वागत
Ranchi News: झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रांची में शुरू हो गई। रिंग रोड स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। लेकिन इस दौरान सबसे खास रहा उनका मांदर बजाने का अंदाज। बैठक स्थल के मुख्य द्वार पर झारखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। आदिवासी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर नृत्य कर रहे थे। नितिन नबीन ने कलाकारों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया और कुछ देर बाद खुद भी मांदर हाथ में थाम लिया।
कलाकारों के बीच पहुंचे नितिन नबीन, खुद बजाया मांदर
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गले में मांदर टांगकर खुद उसे बजाया। उनके इस अंदाज ने मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नितिन नबीन के मांदर बजाने के दौरान झारखंड की लोक संस्कृति और भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम का अलग ही संगम देखने को मिला।
चंदन टीका, आरती और ‘जोहार’ गमछे से नेताओं का स्वागत
बैठक में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं का स्वागत भी झारखंड की पारंपरिक शैली में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी समेत अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चंदन का टीका लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और आरती उतारकर नेताओं का स्वागत किया। इसके साथ ही सभी नेताओं को ‘जोहार’ लिखा पारंपरिक गमछा पहनाया गया। पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की आवाज और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को खास बना दिया।
पहले जिलाध्यक्षों से मंथन, फिर शुरू होगी मुख्य बैठक
कार्यक्रम के तय कार्यक्रम के अनुसार नितिन नबीन ने सबसे पहले पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति और जिलास्तर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके बाद दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक शुरू होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस बैठक का उद्घाटन भाषण देंगे।
संगठन से लेकर झारखंड की राजनीति तक होगी चर्चा
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी आगामी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में जिलास्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने और पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दो दिनों तक चलने वाली यह बैठक झारखंड भाजपा के संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रदेश नेतृत्व और जिला स्तर के पदाधिकारियों के बीच होने वाला यह मंथन आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति की दिशा तय कर सकता है।
- मांदर की थाप पर झूमे नितिन नबीन, झारखंड BJP कार्यसमिति में दिखा पारंपरिक स्वागत का रंगचंदन टीका, आरती और ‘जोहार’ गमछे से नेताओं का स्वागत Ranchi News: झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रांची में शुरू हो गई। रिंग रोड स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।…
- गिरिडीह के सुनील कुमार बनेंगे ONGC के चेयरमैन, डुमरी में जश्न; जानिए उनकी पूरी सफलता की कहानीIIT-ISM धनबाद के 1991 बैच के छात्र रहे सुनील Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी सुनील कुमार को देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी ONGC का नया चेयरमैन एवं सीईओ नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि पहली बार किसी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को सीधे ONGC के चेयरमैन पद…
- Jio IPO ने रचा इतिहास! 1 करोड़ से ज्यादा एप्लिकेशन पाने वाला दुनिया का पहला IPO, 6 गुना से ज्यादा बोलियांक्या Jio IPO से मिलेगा 20% से ज्यादा रिटर्न? Business News: रिलायंस समूह से जुड़ी डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Jio IPO ने आवेदन के मामले में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने इसे वैश्विक IPO बाजार में चर्चा के केंद्र…
- चारा घोटाले में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से पकड़ा2001 में दाखिल हुई थी चार्जशीट, नेपाल में मिली थी आरोपी की लोकेशन Ranchi News: चारा घोटाला मामले में करीब 25 साल से फरार चल रहे घोषित आरोपी सत्येंद्र कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने उसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशन से पकड़ा। लंबे समय…
- झारखंड में BJP का बड़ा मंथन, रांची पहुंचे नितिन नबीन; कल से प्रदेश कार्यसमिति की बैठकढोल-नगाड़ों और ‘जोहार’ पोस्टर के साथ स्वागत, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दूसरा अहम झारखंड दौरा Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय…


