Durga Puja
tulsyan

मांदर की थाप पर झूमे नितिन नबीन, झारखंड BJP कार्यसमिति में दिखा पारंपरिक स्वागत का रंग

BJP Jharkhand Meeting

चंदन टीका, आरती और ‘जोहार’ गमछे से नेताओं का स्वागत

Ranchi News: झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रांची में शुरू हो गई। रिंग रोड स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। लेकिन इस दौरान सबसे खास रहा उनका मांदर बजाने का अंदाज। बैठक स्थल के मुख्य द्वार पर झारखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। आदिवासी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर नृत्य कर रहे थे। नितिन नबीन ने कलाकारों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया और कुछ देर बाद खुद भी मांदर हाथ में थाम लिया।

कलाकारों के बीच पहुंचे नितिन नबीन, खुद बजाया मांदर
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गले में मांदर टांगकर खुद उसे बजाया। उनके इस अंदाज ने मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नितिन नबीन के मांदर बजाने के दौरान झारखंड की लोक संस्कृति और भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम का अलग ही संगम देखने को मिला।

चंदन टीका, आरती और ‘जोहार’ गमछे से नेताओं का स्वागत
बैठक में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं का स्वागत भी झारखंड की पारंपरिक शैली में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी समेत अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चंदन का टीका लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और आरती उतारकर नेताओं का स्वागत किया। इसके साथ ही सभी नेताओं को ‘जोहार’ लिखा पारंपरिक गमछा पहनाया गया। पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की आवाज और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को खास बना दिया।

shrawani mela

पहले जिलाध्यक्षों से मंथन, फिर शुरू होगी मुख्य बैठक
कार्यक्रम के तय कार्यक्रम के अनुसार नितिन नबीन ने सबसे पहले पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति और जिलास्तर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके बाद दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक शुरू होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस बैठक का उद्घाटन भाषण देंगे।

happy Teacher Day

संगठन से लेकर झारखंड की राजनीति तक होगी चर्चा
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी आगामी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में जिलास्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने और पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दो दिनों तक चलने वाली यह बैठक झारखंड भाजपा के संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रदेश नेतृत्व और जिला स्तर के पदाधिकारियों के बीच होने वाला यह मंथन आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति की दिशा तय कर सकता है।

Read more: मांदर की थाप पर झूमे नितिन नबीन, झारखंड BJP कार्यसमिति में दिखा पारंपरिक स्वागत का रंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *