नितिन नबीन ने बूथ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कंधे पर हाथ रखकर दिया जीत का मंत्र
महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर, अचानक मंच से पूछा- बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष कहां हैं?
रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड दौरे के तीसरे दिन रविवार को रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें संस्करण को सुनने के लिए नितिन नबीन कांके के बूथ संख्या 249 पहुंचे। बिरसा मंडल अखाड़ा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई थी, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नबीन के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन ने मीडिया से बातचीत की और इसके बाद मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कोई महिला शिक्षित और स्वावलंबी बनती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना का भी जिक्र किया और कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ी हैं। इस दौरान नितिन नबीन ने ‘मन की बात’ सुनने पहुंची एक युवती से भी बातचीत की। उन्होंने उससे पूछा कि वह भविष्य में क्या करना चाहती है। युवती ने बताया कि वह इंजीनियर है और नौकरी करती है। युवती की बात सुनकर नितिन नबीन ने उसकी हौसलाअफजाई की और कहा कि वह अपने गांव की दूसरी बेटियों को भी पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करे।
अचानक मंच से पूछा- बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष कहां हैं?
‘मन की बात’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नितिन नबीन ने मंच से स्थानीय संगठन के बूथ और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 249 के बूथ अध्यक्ष और कांके मंडल अध्यक्ष कहां हैं। इसके बाद भीड़ से दो युवा मंच पर पहुंचे। इनमें बूथ संख्या 249 के अध्यक्ष आकाश और कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात शामिल थे।
नितिन नबीन ने दोनों कार्यकर्ताओं के कंधे पर रखा हाथ
मंच पर पहुंचे दोनों कार्यकर्ताओं को नितिन नबीन ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों के कंधे पर हाथ रखा और कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस तरह सम्मान मिलने के बाद दोनों कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें मंच पर बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सम्मानित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, संगठन में बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह का संवाद महत्वपूर्ण है।
बूथ अध्यक्ष बोले- पिछली बार 52 वोट की बढ़त दिलाई
कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष आकाश ने बताया कि पिछले चुनाव में उनके बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 52 मतों की बढ़त मिली थी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में इस बढ़त को बढ़ाकर 100 वोट तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं।
कांके सीट को लेकर मंडल अध्यक्ष ने किया जीत का दावा
कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात ने भी आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर बात की। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार कुछ अंदरूनी कारणों की वजह से भाजपा को कांके विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रभात ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा कांके विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह
नितिन नबीन के रांची दौरे के दौरान पार्टी के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा के संगठनात्मक अभियान का अहम हिस्सा रहा। बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को मंच पर बुलाकर सम्मानित किए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेतृत्व लगातार बूथ स्तर के संगठन को चुनावी तैयारियों का आधार बताता रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीधे स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद पार्टी के संगठनात्मक संदेश को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।
- नितिन नबीन ने बूथ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कंधे पर हाथ रखकर दिया जीत का मंत्रमहिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर, अचानक मंच से पूछा- बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष कहां हैं? रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड दौरे के तीसरे दिन रविवार को रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की…
- बराक ओबामा ने ट्रंप पर बोला बड़ा हमला, कहा- अमेरिका में अराजकता, भ्रष्टाचार और क्रूरता का दौरवॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। ओबामा ने ट्रंप प्रशासन के कामकाज को “अराजकता, भ्रष्टाचार, अक्षमता और क्रूरता” से जोड़ते हुए अमेरिकी जनता से डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की। ओबामा ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए चुनाव…
- कुजू के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे; एक की हालत गंभीरउत्पादन के दौरान अचानक हुआ फर्नेस ब्लास्ट, अगस्त में भी हुआ था फर्नेस ब्लास्ट, गई थी मजदूर की जान रामगढ़: रामगढ़ जिले के कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में शनिवार देर शाम फर्नेस में अचानक ब्लास्ट होने से चार मजदूर झुलस गए। हादसा करीब शाम 7:30 बजे उत्पादन के दौरान हुआ। बताया जा…
- झारखंड कैडर के 7 IAS अधिकारियों का केंद्र में संयुक्त सचिव पद के लिए इंपैनलमेंट शुरू, जानिए कौन-कौन शामिलकेंद्र में प्रतिनियुक्ति का खुल सकता है रास्ता, झारखंड प्रशासन के लिए भी अहम प्रक्रिया रांची: झारखंड कैडर के 2011 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए इंपैनलमेंट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारी केंद्र सरकार…
- कोडरमा की 17 वर्षीय छात्रा की दिल्ली में मौत, स्कूल परिसर में खुद को आग लगाने का आरोप; 3 पेज का नोट मिलापुलिस कई एंगल से जांच में जुटी, परिवार को फोन कर कहा गया- ‘कुछ बड़ा हो गया है’ दिल्ली/कोडरमा: झारखंड के कोडरमा की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं कक्षा में…





