झारखंड की नई चीफ सेक्रेटरी बनीं अलका तिवारी, के. रवि कुमार ने की पुष्टि
रांची : झारखंड सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी अलका तिवारी को राज्य की नई चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस नियुक्ति की पुष्टि की। अलका तिवारी का रिटायरमेंट 30 सितंबर 2025 को है।
गौरतलब है कि पूर्व चीफ सेक्रेटरी एल खियांग्ते 31 अक्टूबर को रिटायर हो गए। राज्य सरकार ने खियांग्ते के लिए तीन महीने का एक्सटेंशन मांगा था और चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस पर कोई आदेश नहीं आया। एल खियांग्ते 1988 बैच के आईएएस अधिकारी थे और लगभग 11 महीने तक झारखंड के चीफ सेक्रेटरी के पद पर रहे।