जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन में गरजे कल्पना सोरेन और पप्पू यादव, भाजपा पर किया तीखा हमला

banna kalpana (1) banna kalpana (1)

जमशेदपुर पश्चिम: विधानसभा चुनाव का माहौल गरमा चुका है, और कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और बिहार के सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पश्चिम में भारी जनसभा को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने भाजपा पर तीखे हमले किए, इसे झूठ और छल का पर्याय बताया, और जनता से अपील की कि वो भाजपा की “झूठ की राजनीति” को जड़ से उखाड़ फेंके।

कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के विकास से बुरी तरह बौखलाई हुई है। उन्होंने जनता को बताया कि भाजपा के पास केवल झूठे वादे और भ्रम फैलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कल्पना सोरेन ने जमकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में हो रहे बदलाव और विकास को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही, और अब वह निराधार आरोपों का सहारा ले रही है।

सांसद पप्पू यादव ने जदयू प्रत्याशी सरयू राय पर आक्रामक वार करते हुए कहा कि सरयू राय झूठ का मुखौटा पहनकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन जुमलेबाजों के छलावे में न आएं और सही उम्मीदवार का समर्थन करें। यादव ने दावा किया कि जनता इस बार इन झूठे नेताओं को करारा जवाब देगी और यह चुनाव भाजपा की “झूठी सियासत” का खात्मा साबित होगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *