गोपालगंज में ब्लॉक प्रमुख के पिता की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज
Share Link

गोपालगंज में उचकागांव प्रखंड प्रमुख के पिता की अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत के साथ तनाव का माहौल कायम हो गया है। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवां गांव के समीप की है। मृतक उचकागांव प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता शिक्षक अरविंद यादव बताए गए हैं। बताया जाता है कि उचकागांव प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव गोपालगंज जिला प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनके पिता शिक्षक अरविंद यादव पूर्व में झिरवा पंचायत के मुखिया भी रहे हैं।

Maa RamPyari Hospital

उनकी पत्नी अभी वर्तमान में मुखिया हैं। शिक्षक अरविंद यादव रोज की तरह शुक्रवार को को विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दी। उनको पांच गोली मारी गयी है। अरविंद यादव की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद सदर अस्पताल में समर्थकों की भारी भीड़ जुट गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। प्रखंड प्रमुख के पिता की हत्या के बाद त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयास कर रही है। इस मामले को लेकर गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षीत ने हथुआ एसडीपीओ आंनद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया है। गठित एसआईटी की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी सीमाओं को सील कर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *