- Alert
- Recent News
- Regional News
- अस्पताल
- अस्पताल सेवाएं
- झारखंड
- झारखंड खबर
- झारखंड खबरें
- झारखंड समाचार
- ताजा खबरें
केंद्रीय कोयला मंत्री, जी. किशन रेड्डी ने कांके में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की रखी आधारशिला
coal ministerरांची: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कांके, रांची स्थित रिनपास के समीप 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से लैस होगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, और कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में रांची के सांसद एवं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद, महुआ माजी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह, कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त, अतिरिक्त सचिव विस्मिता तेज, और कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम. प्रसाद सहित सीसीएल, सीएमपीडीआईएल, और श्रमिक संघ के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल : कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि झारखंड और पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह अस्पताल एक मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि यह अस्पताल कोयला क्षेत्र के विकास और क्षेत्रीय सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मंत्री ने घोषणा की कि इस अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करवाने का प्रयास किया जाएगा।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की मुख्य विशेषताएं:
क्षमता: 200 बिस्तर
स्थान: रिनपास के समीप, कांके, रांची
परियोजना लागत: ₹300 करोड़ (निर्माण, उपकरण और फर्निशिंग)
परियोजना अवधि: जून 2025 से प्रारंभ होकर दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरा होगा
संचालन और प्रबंधन: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर वैद्यकीय प्रतिष्ठान (BAVP), एक गैर-लाभकारी संगठन
परियोजना समर्थन अवधि: छह वर्षों तक सीसीएल द्वारा वित्तीय सहायता (VGF) प्रदान की जाएगी
भूमि का क्षेत्रफल: 5.5 एकड़, जो झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है
मंत्री ने अस्पताल की महत्ता को रेखांकित करते हुए इसे क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।







