झारखंड में मुख्यमंत्री की एयर एंबुलेंस सेवा बनी जीवन रक्षक, अब तक 94 मरीजों को मिला लाभ

झारखंड एयर एंबुलेंस

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई एयर एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक झारखंड के 94 मरीजों को समय पर एयरलिफ्ट कर अन्य राज्यों के बड़े अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा जा चुका है। इनमें से 78 मरीज रांची से और 11 मरीज अन्य जिलों से इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

आम से लेकर खास तक को मिला लाभ

एयर एंबुलेंस सेवा न सिर्फ आम नागरिकों बल्कि गणमान्य व्यक्तियों के लिए भी जीवनरक्षक सिद्ध हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के जवानों को भी इस सेवा के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए अन्य राज्यों के उच्च स्तरीय मेडिकल सेंटर में भेजा गया था।

हर वर्ग के मरीजों को मिलेगी सेवा, मोबाइल पर करें संपर्क

munadi live whattsapp banne.jpg

झारखंड सरकार ने इस सेवा को सुलभ बनाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मरीज के परिजन या संबंधित व्यक्ति नागर विमान विभाग के +91 8210594073 पर संपर्क कर 24 घंटे एयर एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

resizone elanza

Telegram channel

एयर एंबुलेंस सेवा के शुल्क

झारखंड से अन्य राज्यों तक एयर एंबुलेंस सेवा के लिए निम्नलिखित शुल्क निर्धारित किए गए हैं:

रांची–दिल्ली: ₹3.3 लाख

रांची–मुंबई: ₹4.4 लाख

रांची–चेन्नई: ₹3.85 लाख

रांची–कोलकाता: ₹1.10 लाख

रांची–हैदराबाद: ₹3.02 लाख

रांची–वाराणसी: ₹1.37 लाख

रांची–लखनऊ: ₹2.20 लाख

रांची–तिरुपति: ₹3.85 लाख

फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध

इस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस एयरक्राफ्ट में एक मरीज के साथ दो परिजन भी यात्रा कर सकते हैं, जिससे मरीज के परिजनों को भी सहायता और सहूलियत मिलती है।

मुख्यमंत्री का यह प्रयास झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को त्वरित और सुलभ उपचार का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *