...

निर्मल आवास: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का उद्घाटन किया

निर्मल आवास

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज प्रधानमंत्री आवासीय योजना (शहरी) योजना के अंतर्गत राज्य संपोषित रांची के साईं सिटी के नजदीक स्थित नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुभारंभ हो रहे इस परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है।

ये आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहूंगा कि इस परिसर को “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाए।

आज यहां उपस्थित सभी लोग इस परियोजना के विषय में पहले से अवगत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति चाहे वे किसी भी वर्ग-समुदाय के हों, जिस स्थिति या परिस्थिति में रह रहे हों उन तक सरकार की आवाज पहुंचे, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाएं पहुंचे।

whatsapp channel

Jever News Paper

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार आमजनों की बात सुनती है, समझती है और उनके विकास के लिए कार्य भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आगे भी जनहित के कार्य प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार ने एक बेहतर प्रयास किया है। सैकड़ो लोग आज अपने घर के मालिक बन रहे हैं। वे आज से इस नवनिर्मित आवासों के अंदर पूरे परिवार के साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जैसे विशेष समूह के परिवारों के लिए अलग-अलग जिलों में भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की जा रहीं हैं।

resizone elanza

इस आशा के साथ कि आने वाले समय में वैसे लोग जो अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहें हैं, इसके लिए उनके दुखों को कम करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीब, जरूरतमंदों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील है। विपरीत चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के कार्य निरंतर हो रहा हैं और आने वाले दिनों में भी होता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग-समुदायों को उनका हक और अधिकार राज्य सरकार द्वारा देने का कार्य किया जा रहा है।

the-habitat-ad

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, विधायक नवीन जायसवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास सचिव अरवा राजकमल, आईजी रांची अखिलेश झा, नगर प्रशासक रांची अमित कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *