महिला सुरक्षा पर त्वरित कार्रवाई की मांग: भाजपा महिला मोर्चा ने बरियातू थाना प्रभारी से की मुलाकात

महिला सुरक्षा

रांची: झारखंड में बढ़ती महिला अपराध घटनाओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा ने अपनी आवाज बुलंद की है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में बरियातू थाना क्षेत्र में हुई अपहरण की घटना पर चर्चा की और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

महिला अपराध पर चिंता व्यक्त

आरती सिंह ने कहा, “राजधानी रांची में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपहरण, छेड़छाड़, और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। यह स्थिति पूरे झारखंड की स्थिति को दर्शाती है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिससे वे बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।”

image 55

सरकार पर निशाना

munadi live whattsapp banne.jpg

आरती सिंह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो भाजपा महिला मोर्चा सड़क से सदन तक सरकार की नींद उड़ा देगी।

resizone elanza

Telegram channel

कार्यवाही की मांग

महिला मोर्चा ने बरियातू थाना प्रभारी से मांग की कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

image 56

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

इस मुलाकात में महिला मोर्चा की मंत्री नीलम चौधरी, सुचिता सिंह, कुमुद झा, सोशल मीडिया प्रभारी हंस श्रीवास्तव, शीतल वर्मा, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पायल सोनी, बरियातू मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता, मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, लवली पाठक, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *