सरकार के पास फंड की कमी नहीं, विकास कार्य होंगे तेज: मंत्री दीपिका पांडे सिंह

दीपिका पांडे सिंह

झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने राज्य के विकास कार्यों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है और राज्य के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास कार्य और योजनाओं को समय पर पूरा करना है।

मंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत लाभुकों को दी जाने वाली सम्मान राशि जल्द ही उनके खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने विकास कार्यों की गति को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनेगी और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।”

Adiwasi Mahotsav

दीपिका पांडे सिंह ने जोर देकर कहा कि सरकार के पास वित्तीय संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सरकार की छवि को खराब करने के लिए फंड की कमी जैसी अफवाहें फैला रहे हैं। लेकिन, सरकार जनता के साथ खड़ी है और सभी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा।

happy Teacher Day

मंत्री ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। मईया सम्मान योजना इसके उदाहरण के रूप में है, जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें स्वावलंबी बनाने में सहायक होगी।

resizone elanza

Telegram channel

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अंत में कहा, “राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *