Durga Puja
tulsyan

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

cambrian-public-school-ranchi-janmashtami-celebration

श्रीकृष्ण समग्रता के प्रतीक : परमजीत कौर

Ranchi: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य-नाटिकाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आनंदमयी सिंह ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

श्रीकृष्ण समग्रता के प्रतीक : परमजीत कौर
विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समग्रता के प्रतीक हैं। वे योग, कर्म, पुरुषार्थ और आत्मजागरण के पथ प्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व में साहस भी है और वे एक कुशल सारथी भी हैं। उन्होंने कहा कि युगों बाद भी श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश उतने ही सार्थक और प्रासंगिक हैं, क्योंकि उनमें जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान निहित है। श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, कर्तव्य, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कृष्ण लीलाओं पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
कार्यक्रम की शुरुआत के बाद विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भावपूर्ण नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। छात्रा नव्या कुमारी ने श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और संदेशों को विद्यार्थियों के सामने रखा। बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की मासूम अदाओं और आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।

shrawani mela

वहीं, सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित आकर्षक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। राधा-कृष्ण की पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 3.47.47 PM
happy Teacher Day

विद्यार्थियों ने दिखाया कला और संस्कृति का संगम
जन्माष्टमी समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन संदेशों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और श्रीकृष्ण के आदर्शों को समझने का अवसर दिया।

resizone-elanza
rlifecare

कार्यक्रम का संचालन छात्रा गौरवी सिंह और नीलांश झा ने किया। विद्यालय परिवार की सहभागिता से आयोजित यह समारोह उत्साह, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *