भाजपा में शामिल होने जा रहे मंत्री चम्पाई सोरेन ने झामुमो को कहा बाय , प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से दिया इस्तीफा

images

रांची: मंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से आज इस्तीफा दे दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र लिख कर उन्होने अपना इस्तीफा भेज दिया है, श्री सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे, बता दे कि इसकी घोषणा वह पहले ही कई माध्यमों से कर चुके थे, हालांकि अभी इस्तीफे पर झामुमो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही आई है।

पढ़िए उनका पूरा पत्र

आदरणीय गुरुजी ,
जोहार!

मैं चम्पाई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं नीतियो से विक्षुब्ध होकर, पार्टी छोड़ने को विवश हूं ।
अत्यंत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओ ने देखा था, एवम जिसके लिए हम लोगो ने जंगलों, पहाड़ों एवम गांवों की खाक छानी थी, आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है।
झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एवम मैने कभी सपने में भी नही सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा । लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से, मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है ।
आपके वर्तमान स्वास्थ की वजह से, आप सक्रिय राजनीति से दूर है, तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नही हैं, जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सकें। इस वजह से, मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवम सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

munadi live whattsapp banne.jpg

WhatsApp Image 2024 08 28 at 8.32.48 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *