शैंपू से लेकर दवा तक राहत! कस्टम ड्यूटी जीरो होने से क्या-क्या सस्ता होगा?

Custom Duty

41 पेट्रोकेमिकल आइटम पर छूट, 30 जून तक लागू रहेगा फैसला

मुनादी लाइव : महंगाई से जूझ रहे आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने 41 जरूरी पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया है। यह फैसला 2 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है और 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस कदम का मकसद बढ़ती लागत को नियंत्रित करना और आम उपभोक्ताओं तक सस्ती चीजें पहुंचाना है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई प्रभावित हुई है। क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़कर करीब 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं, जिससे पेट्रोल, डीजल और LPG की लागत बढ़ गई। इसका असर आम लोगों पर न पड़े, इसके लिए सरकार ने पहले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की और अब कस्टम ड्यूटी भी खत्म कर दी है।

क्या-क्या होगा सस्ता?
इस फैसले का असर सीधे उन चीजों पर पड़ेगा, जो पेट्रोकेमिकल उत्पादों से बनती हैं। जैसे:

  • शैंपू, साबुन और कॉस्मेटिक्स
  • दवाइयां और मेडिकल प्रोडक्ट
  • प्लास्टिक और पैकेजिंग सामग्री
  • कपड़े (टेक्सटाइल)
  • ऑटो पार्ट्स
  • केमिकल और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट

यानि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों की कीमतों में राहत मिल सकती है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इंडस्ट्री को भी मिलेगा फायदा
इस फैसले से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी बड़ा लाभ होगा।

  • कच्चा माल सस्ता मिलेगा
  • उत्पादन लागत घटेगी
  • सप्लाई चेन मजबूत होगी
resizone elanza

खासकर प्लास्टिक, फार्मा, टेक्सटाइल और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को इसका सीधा फायदा होगा।

आम आदमी पर क्या असर?
सरकार का मकसद साफ है बढ़ती महंगाई का असर कम करना, रोजमर्रा की चीजों को सस्ता बनाना । हालांकि, कीमतें तुरंत कम होंगी या धीरे-धीरे—यह बाजार और कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगा।

कितने समय तक मिलेगी राहत?
यह छूट फिलहाल 30 जून 2026 तक के लिए लागू की गई है। यानि अगले तीन महीनों तक बाजार में राहत का असर देखने को मिल सकता है। सरकार का यह कदम महंगाई के दबाव को कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अगर कंपनियां इसका पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाती हैं, तो आने वाले समय में शैंपू से लेकर दवा तक कई जरूरी चीजें सस्ती हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *