धुर्वा से लापता अंश–अंशिका की तलाश तेज, इनाम बढ़कर 2 लाख

Search Operation

​​Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश अब और तेज कर दी गई है। बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने के बीच पुलिस प्रशासन ने खोज अभियान में तेजी लाते हुए इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी है।

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की कई टीमें इलाके में लगातार छापेमारी, पूछताछ और तकनीकी निगरानी में जुटी हुई हैं। आसपास के इलाकों के साथ-साथ बाहर जाने वाले रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी दोनों बच्चे दिखाई दें या किसी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *