मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ईरान ने USS अब्राहम लिंकन गिराने का किया दावा
अमेरिका ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा – विमानवाहक पोत पूरी तरह सुरक्षित
मुनादी लाइव : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं।
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln (CVN‑72) को निशाना बनाकर मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए खारिज कर दिया है।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि विमानवाहक पोत पूरी तरह सुरक्षित है और ईरान का दावा महज दुष्प्रचार है।
अमेरिका का पलटवार
अमेरिका का कहना है कि उसकी नौसेना ने जवाबी कार्रवाई में एक ईरानी जहाज को नष्ट कर दिया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी सैन्य जहाज और विमान क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हैं और उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है।
दोनों देशों के दावों से बढ़ा तनाव
ईरान और अमेरिका के इन दावों और जवाबी दावों के बीच मिडिल ईस्ट में स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह टकराव और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।
फिलहाल दुनिया की नजर इस टकराव पर टिकी हुई है और यह देखना अहम होगा कि आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं।





