इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके और धुएं का गुबार

Israel Iran War

मुनादी Live डेस्क : मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। खबरों के मुताबिक इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 30 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। हमलों के बाद तेहरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

सूत्रों के अनुसार, हमले में राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी के दफ्तर, सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर नुकसान और हताहतों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

राष्ट्रपति भवन और एयरपोर्ट निशाने पर
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले बेहद सुनियोजित तरीके से किए गए। राजधानी तेहरान में कई संवेदनशील और रणनीतिक ठिकानों पर एक साथ विस्फोट हुए। एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया और कई जगहों पर सायरन बजते रहे। ईरानी मीडिया के अनुसार हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, इस पर ईरानी प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

munadi live whattsapp banne.jpg

क्या अमेरिका भी शामिल?
कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन में इजरायल को अमेरिका का समर्थन मिला है, लेकिन इस संबंध में न तो Israel और न ही United States की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

resizone elanza

Telegram channel

मध्य पूर्व में बढ़ा युद्ध का खतरा
विश्लेषकों का मानना है कि यदि ईरान जवाबी कार्रवाई करता है तो पूरे मध्य पूर्व में बड़ा सैन्य संघर्ष छिड़ सकता है। पहले से ही क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव उच्च स्तर पर है।

फिलहाल दोनों देशों की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *