जमशेदपुर में नकली सिगरेट का बड़ा रैकेट बेनकाब, 39 लाख की डुप्लीकेट सिगरेट जब्त, 2 गिरफ्तार

Jamshedpur fake cigarette racket

जमशेदपुर: शहर में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार पर जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39 लाख रुपये मूल्य की डुप्लीकेट सिगरेट जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस पूरे नेटवर्क के तीन मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम
पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के विभिन्न इलाकों में नकली सिगरेट की सप्लाई की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक (नगर) ने की, जबकि कार्रवाई का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी ने किया।

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी
योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ग्राहक बनकर मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-17 स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पीछे पहुंची। कुछ देर बाद स्कूटी से सिगरेट की खेप लेकर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 500 पैकेट नकली सिगरेट और एक स्कूटी बरामद की गई।

Adiwasi Mahotsav

कपाली के गोदाम से मिला बड़ा जखीरा
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। आरोपियों ने बताया कि नकली सिगरेट कपाली के इस्लामनगर स्थित एक गोदाम में रखी जाती थी, जहां से शहर के विभिन्न दुकानों में सप्लाई की जाती थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोदाम में छापेमारी की। वहां 19 प्लास्टिक बोरों में 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जब्त सिगरेट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 39 लाख रुपये है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

दो गिरफ्तार, तीन मुख्य आरोपी फरार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उवैद अंसारी और एहतेशाम शमीम के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को इस पूरे नेटवर्क के पीछे वली आजम, शहनवाज दानिश और एस.के. परवेज की भूमिका की जानकारी मिली है। हालांकि छापेमारी के दौरान ये तीनों आरोपी फरार मिले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

resizone elanza

Telegram channel

कॉपीराइट एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में मानगो थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा नकली सिगरेट की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *