आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उच्चस्तरीय बैठक, विधि-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

झारखंड सरकार

रांची: झारखंड में आगामी होली, सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक कर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

image 7

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश:

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए।

मुख्यमंत्री के 10 अहम निर्देश:

  1. संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी: सांप्रदायिक तनाव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाए।
  2. जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन: संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्रवाई और CCTV कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाए।
  3. शरारती तत्वों पर कड़ी नजर: भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
  4. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
  5. रायट कंट्रोल ड्रिल: जिलों में दंगा-रोधी सुरक्षा उपकरणों, वॉटर केनन और अन्य साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  6. शांति समिति की बैठकें: जिला और थाना स्तर पर स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय बनाया जाए।
  7. अवैध मादक पदार्थों और शराब पर छापेमारी: नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई हो।
  8. डीजे और भड़काऊ गानों पर रोक: उत्तेजक संगीत बजाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
  9. सुरक्षा बलों की सुविधा: ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों के लिए भोजन, पानी और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  10. आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं: किसी भी अप्रिय घटना के दौरान त्वरित मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो।
image 8
munadi live whattsapp banne.jpg

डीजीपी ने दी सुरक्षा तैयारियों की जानकारी

resizone elanza

Telegram channel

बैठक में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि झारखंड पुलिस त्योहारों के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी जिलों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या बोले मुख्यमंत्री?

“आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड में रहना होगा। कोई भी अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। खासकर शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”
– हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

झारखंड सरकार के इन निर्देशों के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के माहौल में मनाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *