mela

अमन साहू गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

अमन साहू गैंग गिरफ्तारी

रांची: झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कल्लू बंगाली उर्फ समीर बागची, अजय सिंह और वसीम अंसारी शामिल हैं।

डीआईजी सह एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार जिंदा गोली और एक बाइक बरामद की गई है।

shrawani mela

अमन साहू के एनकाउंटर के बाद पुलिस उसके गैंग के बाकी सदस्यों पर लगातार शिकंजा कस रही है। माना जा रहा है कि ये तीनों अपराधी अमन साहू के कई रंगदारी, लूट और अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में शामिल थे।

happy Teacher Day

पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अमन साहू गैंग के बाकी गुर्गों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *