किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद, 7 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter

जंगलों में जारी बड़ा सर्च ऑपरेशन, 2–3 आतंकी फंसे होने की आशंका

मुनादी Live डेस्क : जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंक के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। रविवार को शुरू हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया, जबकि सात अन्य जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चतरू बेल्ट के जंगलों में शुरू हुई मुठभेड़
यह मुठभेड़ चतरू बेल्ट के मंदराल–सिंहपोरा इलाके में सोनार गांव के पास उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

इलाका बेहद दुर्गम होने के कारण ऑपरेशन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घने जंगल, खड़ी ढलानें और कम दृश्यता के चलते देर रात अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। सोमवार सुबह तड़के ऑपरेशन को एक बार फिर पूरे बल के साथ शुरू किया गया।

सेना–पुलिस–अर्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान
अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। आतंकियों की तलाश के लिए

  • ड्रोन
  • स्निफर डॉग्स
  • हाई-टेक सर्विलांस उपकरण की मदद ली जा रही है। पूरे क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है ताकि आतंकी किसी भी हाल में भाग न सकें।
munadi live whattsapp banne.jpg

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों की आशंका
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इलाके में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 से 3 आतंकी फंसे हुए हैं। हालांकि, आखिरी सूचना मिलने तक सुरक्षाबलों का आतंकियों से दोबारा संपर्क नहीं हो सका था, लेकिन ऑपरेशन पूरी सतर्कता के साथ जारी है।अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है और जब तक पूरे इलाके को पूरी तरह सैनिटाइज नहीं कर लिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

resizone elanza

Telegram channel

शहीद जवान को सलाम
इस मुठभेड़ में शहीद हुए जवान ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पूरे देश में उनके बलिदान को नमन किया जा रहा है। सेना और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहीद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और आतंकियों को हर हाल में खत्म किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *