Tulsyan

पारस हेल्थ को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र, बेहतर कार्य संस्कृति की हुई सराहना

Paras hec hospital ranchi

टीम की मेहनत और समर्पण को मिली पहचान

रांची: पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र अस्पताल की कार्य संस्कृति, चिकित्सीय एवं ऑपरेशनल सपोर्ट और कर्मचारियों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण को मान्यता देता है। इस उपलब्धि को अस्पताल प्रबंधन ने पूरी टीम के लिए गर्व का विषय बताया है। प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और सकारात्मक कार्यस्थल तैयार करना भी संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।

टीम की मेहनत और समर्पण को मिली पहचान
इस उपलब्धि पर फैसलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाणपत्र पारस हेल्थ की पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सम्मानजनक कार्य वातावरण तैयार करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टीम के प्रत्येक सदस्य की मेहनत और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। आने वाले समय में भी टीमवर्क, विश्वास और सकारात्मक कार्य संस्कृति को और मजबूत करते हुए मरीजों की सेवा के लिए अस्पताल प्रतिबद्ध रहेगा।

बेहतर कार्यस्थल से मरीजों को भी मिलेगा लाभ
अस्पताल के जेनरल मैनेजर कुमार यशवंत ने कहा कि यह सम्मान पारस हेल्थ की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एक बेहतर कार्यस्थल का निर्माण केवल कर्मचारियों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से भी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन आगे भी सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

DAV NANDRAJ

कर्मचारियों के विश्वास और टीमवर्क की पहचान
हॉस्पिटल के एचआर हेड दिवाकर शाही ने कहा कि यह प्रमाणपत्र कर्मचारियों के विश्वास, टीमवर्क और सकारात्मक कार्य संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल प्रबंधन को कर्मचारियों के लिए बेहतर, सुरक्षित और सहयोगात्मक कार्य वातावरण तैयार करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में बेहतर सेवाओं के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी टीम और अन्य कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। पारस हेल्थ में इसी टीम भावना को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

maa-ram-pyari

कार्य संस्कृति और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल
‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणपत्र मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सकारात्मक कार्य संस्कृति को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी। कर्मचारियों के बीच विश्वास, सहयोग और टीमवर्क को बढ़ावा देने के साथ मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस जारी रहेगा। अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया है। प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों के लिए बेहतर माहौल और मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *