वंदे भारत ट्रेनें विकास और विरासत की मिसाल: पीएम मोदी

PM Modi Varanasi

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से चलाईं चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, कहा — ये ट्रेनें आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार और गौरव का परिचय हैं

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। इन नई ट्रेनों के परिचालन से उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा और भी सुगम, तेज़ और सुविधाजनक हो जाएगी।

चार नई वंदे भारत ट्रेनें हुईं शुरू
प्रधानमंत्री ने जिन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, उनमें शामिल हैं —

  1. वाराणसी–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. पटना–आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. दिल्ली–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. रायपुर–विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों के सफर में समय की बचत, बेहतर सुरक्षा और आधुनिक अनुभव मिलेगा।

भारतीयों की बनाई ट्रेन, भारतीयों के गर्व की पहचान” — पीएम मोदी
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा —

munadi live whattsapp banne.jpg

“वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई हुई ट्रेन है। यह भारत की विरासत और विकास को जोड़ने का प्रतीक है। इस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।”

resizone elanza

Telegram channel

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वंदे भारत ट्रेन सिर्फ़ ट्रांसपोर्ट का माध्यम नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ की रफ्तार का प्रतीक बन चुकी है।

वाराणसी बना विकास का मॉडल शहर
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वाराणसी के बदलते स्वरूप का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में वाराणसी भारत का आध्यात्मिक और आधुनिक विकास केंद्र बन गया है।

“यहां तीर्थाटन से लेकर पर्यटन तक, हर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। काशी में रोज़गार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और लोगों की आय दोगुनी हुई है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व निवेश सेवाराणसी से पूरे पूर्वी भारत का आर्थिक तंत्र मजबूत हुआ है।

‘वंदे भारत’ से बढ़ा आत्मनिर्भर भारत का आत्मविश्वास
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बन चुका है। पहले जो ट्रेनें विदेशों से आयात की जाती थीं,
आज वही भारत अपने ही इंजीनियरों और तकनीशियनों के दम पर बना रहा है।

“भारत ने अब दुनिया को दिखा दिया है कि हमारी तकनीक और प्रतिभादोनों ही विश्वस्तरीय हैं। वंदे भारत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।”

रेलवे के आधुनिकीकरण पर फोकस
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद से रेलवे में निवेश कई गुना बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हर राज्य को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ना है। रेल मंत्री ने भी बताया कि वंदे भारत ट्रेनें अब सेमी-हाई स्पीड नेटवर्क के तहत नई रूट्स पर जल्द ही शुरू की जाएंगी।

वाराणसी से चली नई चार वंदे भारत ट्रेनें
भारत की तेज़ रफ्तार विकास यात्रा की नई मिसाल हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “ट्रेनें केवल सफर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने की राह हैं।” इन ट्रेनों से न केवल यात्रा में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि देश के आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *