Durga Puja
tulsyan

रजौली में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; दो युवक घायल

Rajauli pratima immersion

रजौली: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान खजूरी बिगहा गांव निवासी सकलदेव यादव के पुत्र सिंपू यादव, जो टोटो चालक हैं, और पिंटू यादव के पुत्र सचिन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों घायलों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

लालू मोड़ के पास मारपीट का आरोप
घायल युवकों के मुताबिक, वे टोटो लेकर रामदेव मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लालू मोड़ के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घायलों का आरोप है कि रामदेव गांव के दर्जनों युवक सड़क किनारे पहले से मौजूद थे। जैसे ही वे टोटो लेकर वहां पहुंचे, उन पर अचानक हमला कर दिया गया।मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों ने आरोप लगाया कि उनके पास मौजूद मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और कुछ नकद राशि भी ले ली गई।

बाइक क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप
घायल सचिन यादव ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष की ओर से क्या आरोप लगाए गए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

shrawani mela

अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. पारितोष कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, दोनों युवकों की स्थिति फिलहाल ठीक है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की बात कही गई।

happy Teacher Day

थाने में दिया गया लिखित आवेदन
घायलों ने घटना को लेकर रजौली थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, रजौली थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मारपीट की वजह, घटना में शामिल लोगों और मोबाइल व नकदी छीनने के आरोपों की भी जांच कर रही है।

Read more: रजौली में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; दो युवक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *