mela

बुढ़मू के CO से ACB की पूछताछ, भूमि मामले में हिरासत में लेकर जांच तेज

Budhmu CO ACB Questioning

रांची: राजधानी रांची से सटे बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भूमि से जुड़े एक मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच भूमि संबंधी कथित अनियमितताओं से जुड़ी है। हालांकि, एसीबी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मामले की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

पूर्व राजस्व कर्मचारी से पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, एसीबी ने इससे पहले बुढ़मू अंचल में कार्यरत रहे एक पूर्व राजस्व कर्मचारी से भी पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि उसी पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर अंचल अधिकारी सचिदानंद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दो अन्य लोगों से भी हो रही पूछताछ
जानकारी के अनुसार, इस मामले में सीओ के अलावा दो अन्य लोगों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी विभिन्न दस्तावेजों और पूछताछ में मिले तथ्यों का मिलान कर रही है।

Adiwasi Mahotsav

गिरफ्तारी की भी संभावना
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान यदि एसीबी को संतोषजनक जवाब नहीं मिलते हैं या पर्याप्त साक्ष्य सामने आते हैं, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल जांच एजेंसी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *