रांची में DSP पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi DSP Sexual Exploitation Case

25 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और प्रताड़ना का लगाया आरोप

रांची: झारखंड पुलिस के एक डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। राजधानी रांची के चुटिया थाना में पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचान डीएसपी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता रांची की रहने वाली 25 वर्षीय युवती है, जिसने डीएसपी पर शादी का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान
एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार युवती की मुलाकात वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से लोहरदगा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और डीएसपी ने युवती से प्रेम का इजहार किया। इसके बाद दोनों की मुलाकात रांची के एक रेस्टोरेंट में हुई, जहां आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया।

गेस्ट हाउस ले जाकर बनाया संबंध
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2024 में आरोपी उसे एक गेस्ट हाउस ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। युवती का कहना है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में शादी से किया इनकार
एफआईआर के मुताबिक कुछ समय बाद डीएसपी अमित कुमार सिंह ने युवती से बातचीत बंद कर दी। जब युवती ने कारण पूछा तो आरोपी ने साफ कह दिया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने न्याय के लिए आवाज उठाई तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने मिलकर समझौते का दबाव बनाया।

munadi live whattsapp banne.jpg

आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप
युवती ने आरोप लगाया है कि उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आत्महत्या के लिए उकसाया गया। मामले को लेकर वह पुलिस मुख्यालय तक पहुंची थी, लेकिन वहां भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

resizone elanza

Telegram channel

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
चुटिया थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर संख्या 70/26 दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *