रांची में फूड सेफ्टी का बड़ा एक्शन! पनीर में मिलावट, मिठाई एक्सपायरी; कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच
कुप्पूस्वामी के पनीर में मिलावट
रांची: त्योहारों के मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और ठेले-खोमचे पर औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी और चांदनी चौक के पास कावेरी रेस्टोरेंट की जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान मिलावटी पनीर, एक्सपायरी पेय पदार्थ, एक्सपायरी मिठाई और अस्वच्छता से जुड़ी कई खामियां पकड़ीं। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किया गया है।
कुप्पूस्वामी के पनीर में मिली स्टार्च की मिलावट
कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी के किचेन परिसर का निरीक्षण करने पर टीम को गंदगी मिली। खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान पनीर में स्टार्च की मिलावट पाई गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 15 किलो पनीर नष्ट कराया। इसके अलावा प्रतिष्ठान में मिली एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की 20 बोतलों को भी नष्ट कराया गया। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच और एक्सपायरी मिठाई
चांदनी चौक के पास स्थित कावेरी रेस्टोरेंट की जांच के दौरान भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट परिसर में कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा टीम को एक्सपायरी मिठाई भी मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक्सपायरी मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया और रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए विभाग की ओर से इस तरह की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छोले में मिला हानिकारक रंग, 10 किलो नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास ठेले-खोमचे, चाट, पिज्जा और केक की दुकानों की भी जांच की। इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (MFTL) वैन की मदद से मौके पर ही विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम ने चाट, सॉस, पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांचे। जांच के दौरान छोले में हानिकारक रंग पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद करीब 10 किलो छोले नष्ट कराए गए।
दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने का निर्देश
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री को ढककर रखने और बेचने का निर्देश दिया। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों को तैयार करने और परोसने के दौरान दस्ताने, एप्रन और टोपी का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई अधिकारियों ने दुकानदारों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि खाद्य सामग्री को अखबार में लपेटकर या अखबार में रखकर नहीं बेचा जाए।
खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहर में आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और पवन कुमार के साथ प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की टीम ने चलाया। विभाग का कहना है कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट और एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
- रांची में फूड सेफ्टी का बड़ा एक्शन! पनीर में मिलावट, मिठाई एक्सपायरी; कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोचकुप्पूस्वामी के पनीर में मिलावट रांची: त्योहारों के मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और ठेले-खोमचे पर औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी और चांदनी…
- देश में पहली बार EV से बिजली सप्लाई, IIT Bombay ने बनाई तकनीक; केरल में शुरुआत, बिल में 30% कमी का दावाIIT बॉम्बे की तकनीक क्यों है खास? मुनादी LIVE: देश में बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में एक नई तकनीक ने भविष्य की संभावनाओं को मजबूत किया है। IIT Bombay की टीम ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसके जरिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरी से जरूरत पड़ने पर घर या अन्य विद्युत प्रणाली को बिजली…
- राष्ट्रपति ने छह राज्यों में बदले राज्यपाल, पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के गवर्नरपलामू प्रमंडल से दूसरे राज्यपाल बने ब्रजमोहन राम रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया है। इस फेरबदल में झारखंड के लिए खास महत्व की नियुक्ति हुई है। पलामू के पूर्व सांसद और झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया…
- लावालौंग में 12 वर्षीय बच्ची के यौन शोषण का आरोप, गर्भवती होने की पुष्टि; POCSO में होगी कार्रवाईचतरा: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के कथित यौन शोषण और गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर सामने आने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी और एसडीपीओ सन्नी वर्धन के संयुक्त निर्देश पर सोमवार को…
- रांची में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, चार ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार; 4000 पुड़िया बरामदरांची: त्योहार के दौरान नशीले पदार्थ की खेप खपाने की कथित तैयारी को रांची पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने बिहार से ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंचे चार कथित ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 39.9 ग्राम ब्राउन शुगर, करीब 4000 पुड़िया और 9,100 रुपये नकद बरामद किए…



