Tulsyan

अंश-अंशिका गुमशुदगी: रांची से दिल्ली तक मचा हड़कंप, CID ने जारी किया Hue & Cry

Hue And Cry Notice

रांची पुलिस फेल! दो मासूमों की तलाश में अब देशभर की पुलिस अलर्ट

Ranchi : रांची से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को खोजने में रांची पुलिस नाकाम साबित हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब Jharkhand CID ने पूरे देश की पुलिस से मदद मांगी है।

ADG CID ने जारी किया Hue and Cry नोटिस
सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने देशभर के डीजीपी, आईजी और पुलिस आयुक्तों को पत्र भेजकर ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउसों में बच्चों की जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है।

धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026
यह मामला धुर्वा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 3 जनवरी 2026 को कांड संख्या 01/2026 दर्ज की गई थी। केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज है और इसकी निगरानी सीआईडी कर रही है।

DAV NANDRAJ

लापता बच्चों की पहचान
अंश कुमार: उम्र 5 वर्ष, कद 3 फीट, रंग गोरा, बाएं हाथ पर तिल अंशिका कुमारी: उम्र 4 वर्ष, कद 2.5 फीट, पैरों में पायल । दोनों की भाषा भोजपुरी बताई गई है।

maa-ram-pyari

सूचना देने पर ₹51 हजार का इनाम
बच्चों से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए CID ने ईमेल: control-cid@jhpolice.gov.in, मोबाइल: 9771432139 । सही सूचना देने वाले को ₹51,000 इनाम देने की घोषणा की गई है।

Jaipur

रांची पुलिस की भूमिका पर सवाल
9 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि शुरुआती घंटों में पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे हालात बिगड़ते चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *