रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, अमीन गणेश महतो रिश्वत लेते गिरफ्तार

Anti Corruption

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को रांची जिले के सिल्ली अंचल कार्यालय में तैनात अमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा तैयार करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

लिखित शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
एसीबी के अनुसार सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन गणेश महतो उनकी जमीन की नापी और रिपोर्ट के लिए पैसे मांग रहा है। परिवादी किसी भी हाल में रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहता था, इसलिए उसने एसीबी से मदद मांगी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

आठ हजार रुपये पर तय हुई थी डील
जानकारी के मुताबिक आरोपी अमीन ने पहले बड़ी रकम की मांग की थी, लेकिन परिवादी के पैसे नहीं होने की बात कहने पर आठ हजार रुपये में सौदा तय हुआ। तय समय पर जैसे ही वासुदेव महतो ने पैसे दिए, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर अमीन को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रेस रिलीज में दी गई पूरी जानकारी
एसीबी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि आरोपी ने 10 फरवरी 2026 को जमीन की नापी की थी और उसके बाद रिपोर्ट व नक्शा देने के लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की सत्यापन जांच की गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Matter
New Project 1
New Project

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसीबी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी कार्य के लिए रिश्वत मांगने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *