mela

रातू में कुएं से दो बुजुर्गों के शव बरामद, लोटा-पानी कार्यक्रम में आए थे दोनों

UD Case

रांची: जिले के रातू थाना क्षेत्र के बसाईर टोली तिगरा गांव में मंगलवार रात एक कुएं से दो बुजुर्गों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। मृतकों की पहचान जरिया बेड़ो निवासी बंधन भगत (50 वर्ष) और पुनई उरांव (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

लोटा-पानी कार्यक्रम में आए थे, फिर हो गए लापता
जानकारी के अनुसार दोनों बुजुर्ग रविवार को तिगरा गांव में आयोजित एक लोटा-पानी (छेका) कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। रस्म खत्म होने के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों ने कुएं से निकाले शव
मंगलवार रात गांव के लोगों को कुएं में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जांच करने पर पता चला कि पानी के अंदर दो शव हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला और उनकी पहचान कर ली। इसके बाद जरिया बेड़ो से पहुंचे परिजन शवों को अपने साथ ले गए, लेकिन पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस
बुधवार को जब मामला रातू थाना पहुंचा तो पुलिस टीम जरिया बेड़ो गई और शवों को कब्जे में लेकर रातू थाना लाई। थाना प्रभारी रामनरायण ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

कुएं में गिरने की आशंका, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बुजुर्ग संभवतः रात के अंधेरे में करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गए होंगे। गांव के बीच स्थित इस कुएं के आसपास कोई रेलिंग या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *