शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पहाड़ी मंदिर में रूद्राभिषेक, प्रदेशभर में प्रार्थना और पूजा का माहौल

शिबू सोरेन

रांची,30 जून 25: झारखंड आंदोलन के जननायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर पूरे प्रदेश में प्रार्थना, पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार, 30 जून को राजधानी रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर में अबुआ अधिकार मंच द्वारा विशेष रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

भक्तिभाव से शिव को अर्पित की गई प्रार्थनाएं

शिवभक्तों और जेएमएम समर्थकों ने सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटना शुरू कर दिया। श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और भस्म अर्पित कर गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई। वैदिक मंत्रों के बीच पंडितों द्वारा विधिवत रूद्राभिषेक संपन्न कराया गया।

दिल्ली में भर्ती हैं शिबू सोरेन

munadi live whattsapp banne.jpg

गौरतलब है कि शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग चिंतित हैं। ऐसे में उनकी सलामती के लिए पूजा-पाठ और हवन जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।

resizone elanza

Telegram channel

सामाजिक संगठनों की भागीदारी

अबुआ अधिकार मंच के नेतृत्व में हुए इस रुद्राभिषेक में मंच के सदस्य सुनील यादव, विश्वास उरांव, संजय लकड़ा, सुरेंद्र पासवान, गौतम सिंह, नीरज वर्मा, वेदांत कौस्तव, नीतीश सिंह समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

शिवभक्तों ने मांगी गुरुजी के लिए दीर्घायु की कामना

शिवभक्तों ने कहा कि शिबू सोरेन न सिर्फ एक राजनेता बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उनके नेतृत्व में झारखंड की पहचान बनी और उनका स्वस्थ रहना पूरे राज्य के लिए जरूरी है। पहाड़ी मंदिर के पवित्र वातावरण में हुई इस पूजा ने पूरे राज्य में एक भावनात्मक लहर उत्पन्न की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *