Durga Puja
tulsyan

रेलवे ओवरब्रिज फायरिंग मामले में श्रीवास्तव गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

patratu crime patratu crime

रामगढ़ से मुकेश सिंह: रामगढ़ जिले के पतरातु रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीवास्तव गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक रामगढ़, अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु डैम के पास नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (JH01BF-3991) पर सवार दो लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और पतरातु डैम के पास छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान, दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान साहिल सिंह और राहुल शर्मा के रूप में बताई। सख्ती से पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि पतरातु रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग की घटना को उन्होंने जेल में बंद श्रीवास्तव गैंग के अमन श्रीवास्तव और शिव शर्मा के निर्देश पर अंजाम दिया था।

shrawani mela

happy Teacher Day

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पतरातु थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *