पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा हाई अलर्ट

West Bengal Governor

ई-मेल के जरिए मिली ‘बम से उड़ाने’ की धमकी

West Bengal : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात एक ई-मेल के जरिए राज्यपाल को “बम से उड़ाने” की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद राजभवन (लोकभवन) और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई।

लोकभवन में बढ़ाई गई सुरक्षा
लोकभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। राजभवन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल और CRPF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पूरे इलाके में सघन निगरानी रखी जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह को दी गई जानकारी
राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि इस धमकी की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दे दी गई है। केंद्र और राज्य स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई हैं।

आधी रात को बुलाई गई सुरक्षा अधिकारियों की बैठक
धमकी मिलने के बाद राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात सीनियर सुरक्षा अधिकारियों की आधी रात को आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई और राज्यपाल की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

Matter
New Project 1
New Project

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
बताया गया है कि यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल सीवी आनंद बोस को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। फिलहाल ताजा ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं राज्यपाल
सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। वर्तमान में उनकी सुरक्षा में करीब 60 से 70 केंद्रीय सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। धमकी के बाद सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *