...

बंगाल में बदली सत्ता, अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस छापा; शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन

Abhishek Banerjee House Raid

अवैध निर्माण नोटिस के बाद भारी पुलिस बल पहुंचा, बंगाल की सियासत में मचा हड़कंप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के कुछ ही दिनों बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस छापेमारी की खबर ने सियासी हलचल तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम की ओर से सात दिन पहले अभिषेक बनर्जी को कथित अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस भारी फोर्स के साथ उनके आवास पहुंची।

भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम 188-A हरीश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास ‘शांति निकेतन’ पहुंची। शुरुआती सूचना के अनुसार पुलिस ने वहां से कुछ दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से जब्त सामान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

अवैध निर्माण मामले से जुड़ा है एक्शन
सूत्रों के मुताबिक कोलकाता नगर निगम ने कथित अवैध अतिक्रमण और निर्माण संबंधी अनियमितताओं को लेकर नोटिस जारी किया था। जब तय समय सीमा के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो पुलिस कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम को प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

शुभेंदु सरकार बनने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
4 मई को आए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 207 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई थी। इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने साफ कहा था कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

अब अभिषेक बनर्जी के घर हुई कार्रवाई को उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

resizone elanza

टीएमसी की मुश्किलें बढ़ने के संकेत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्रवाई बंगाल की नई सरकार के सख्त रुख का संकेत है। आने वाले दिनों में टीएमसी के कई अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस घटनाक्रम के बाद बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।

फिलहाल पूरे राज्य की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *