झारखंड में एसीबी का बड़ा एक्शन : रिश्वत लेते दो जूनियर इंजीनियर रंगे हाथ अरेस्ट

झारखंड एसीबी जूनियर इंजीनियर रिश्वत झारखंड एसीबी जूनियर इंजीनियर रिश्वत

बोकारो/कसमार : झारखंड में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए धनबाद एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। बोकारो जिले के कसमार ब्लॉक ऑफिस से दो जूनियर इंजीनियर (कनीय अभियंता) को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

एसीबी टीम ने जिन दो अधिकारियों को पकड़ा है, उनके नाम आशीष कुमार और राजीव रंजन हैं। आरोप है कि दोनों ने मनरेगा के तहत मजदूर भुगतान के एवज में ₹5,000 रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
मामला तब खुला जब लाभुक हलीमा खातून ने एसीबी को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 2024 में उन्हें मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना का लाभ मिला था। एक एकड़ में 112 पौधे लगाकर इस योजना की शुरुआत की गई थी। साफ-सफाई और सिंचाई के लिए मजदूर लगाए गए, जिनका भुगतान हर साल कसमार प्रखंड से किया जाता है।

2024-25 में 11 किस्तों में ₹1,38,688 का भुगतान किया गया। आरोप है कि जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार ने मजदूरी भुगतान के पहले ही रिश्वत की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर भुगतान रोक दिया था। 2025-26 में मजदूर पेमेंट के लिए फिर से ₹5,000 की घूस मांगी गई।

munadi live whattsapp banne.jpg

धनबाद एसीबी की टीम का ट्रैप
एसीबी ने शिकायत की जांच की और मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप बिछाया। जैसे ही दोनों जूनियर इंजीनियर ₹5,000 की रिश्वत ले रहे थे, एसीबी टीम ने उन्हें कसमार ब्लॉक ऑफिस से रंगे हाथ दबोच लिया।

resizone elanza

Telegram channel

कार्रवाई जारी
एसीबी ने दोनों अभियंताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार के इस मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *