Durga Puja
tulsyan

जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न, अभिषेक जैन बने टीम 2026 के अध्यक्ष, सचिव साकेत अग्रवाल

JCI Ranchi Election 2026

रांची: जेसीआई रांची की नई कार्यकारिणी टीम 2026 का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से जेसी अभिषेक जैन को अध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सचिव निर्वाचित किया गया। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में पूरी हुई।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य जालान, अनुभव अग्रवाल, अनिमेष निखिल, रवि आनंद, निशांत मोदी और निखिल अग्रवाल को चुना गया। सह सचिव का पद मनदीप सिंह को मिला, जबकि कोषाध्यक्ष के लिए ऋषभ जैन का चयन किया गया।

संस्था के निदेशक मंडल में ऋषभ जालान, अमन सिंघानिया, निखिल मोदी, ऋषभ छापड़िया, नितिन पोद्दार, उदित तुलस्यान, अमन पोद्दार, अग्निश मित्रा, किशन अग्रवाल, अनीश जैन, मयंक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपक कुमार पटेल, रविकांत समोटा, अभिषेक नर्नोली, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, सृजन हेतमसरिया और अंकित मोदी को शामिल किया गया है।

shrawani mela

चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठों की अहम भूमिका
चुनाव आयुक्त की भूमिका संस्था के पूर्व अध्यक्ष विक्रम चौधरी, अमित खोवाल और गौरव अग्रवाल ने निभाई।
तत्कालीन अध्यक्ष प्रतीक जैन ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक जैन को माला पहनाकर बधाई दी। साकेत अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। चुनाव प्रक्रिया में पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, आनंद धानुका, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, नारायण मुरारका, अरविंद राजगढ़िया और दीपक कुमार अग्रवाल का भी विशेष योगदान रहा।

happy Teacher Day

संस्था के प्रवक्ता आदित्य जालान ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *