रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो गांजा व ₹2.71 लाख नकद बरामद, दो गिरफ्तार

Drug Free Jharkhand

Ranchi: रांची पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक जनवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोग्राम गांजा, 2.71 लाख रुपये नकद और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

SSP के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई
एसएसपी राकेश रंजन को मिली गोपनीय सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रूगढ़ीगड़ा इलाके में सुनियोजित छापेमारी की।

गांजा बिक्री की रकम भी बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से

  • 1 किलोग्राम गांजा,
  • ₹2.71 लाख नकद (गांजा बिक्री की रकम) बरामद की।
Adiwasi Mahotsav

दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है—

  • नुतून लिंडा उर्फ मिथुन
  • अमन जायसवाल
happy Teacher Day

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क को लेकर आगे की जांच जारी है।

resizone elanza

Telegram channel

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने दी जानकारी
रांची पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा।

नशा मुक्त रांची की दिशा में सख्त कदम
पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *